Lok Sabha Election 2024- मायावती ने इस सीट पर कर दिया खेल, सपा-भाजपा की टेंशन बढ़ाने को उतारा प्रत्याशी

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, देवरिया। बसपा ने राजभर वोटों पर निशाना साधते हुए बुधवार की देर शाम बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को सलेमपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतार दिया। इनकी राजभर बिरादरी में अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2009 के बाद सल

4 1 15
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, देवरिया। बसपा ने राजभर वोटों पर निशाना साधते हुए बुधवार की देर शाम बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को सलेमपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतार दिया। इनकी राजभर बिरादरी में अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2009 के बाद सलेमपुर सीट पर बसपा काबिज नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

कौन हैं बसपा प्रत्याशी भीम राजभर?

मऊ जनपद के काेपागंज ब्लाक के मोहम्मदपुर बाबूपुर गांव के रहने वाले भीम राजभर एक वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 1985 में वह राजनीति में आए।

बसपा ने भीम राजभर को 2012 के विधानसभा चुनाव में मऊ सदर सीट से बाहुबली विधायक रहे मुख्तार अंसारी के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में उन्हें हार मिली थी। इसके बाद राजभर को आजमगढ़ मंडल का जोनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया।

2022 में अब्बास अंसारी से हारे

15 नवंबर 2020 से 2022 तक बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मऊ सदर सीट से प्रत्याशी बनाया गया। मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी से हार का इन्हें सामना करना पड़ा। वर्तमान में यह महाराष्ट्र के प्रभारी हैं।

सलेमपुर संसदीय सीट से इस वक्त प्रमुख दलों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। सलेमपुर संसदीय सीट पर भाजपा ने सांसद रविन्दर कुशवाहा को मैदान में उतारा है। सपा ने पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं मायावती की सियासी जमीन संभालने में जुटे आकाश आनंद; जिनके मंच पर आते ही लगते हैं जोशीले नारे

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: BSP ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं सूची, विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी का किया एलान

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में HD रेवन्ना अरेस्ट, SIT ने बेंगलुरु में देवेगौड़ा के घर से किया गिरफ्तार

बेंगलुरु: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस और पेन ड्राइव मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने पूर्व मंत्री और जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पीड़िता के बचाव के बाद हुई, जो 27 अप्रैल से लापता थी। रेवन्ना

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now